घर में घुसकर चोर 2.75 लाख की नगदी व गहने लेकर हुए फरार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

घर में घुसकर चोर 2.75 लाख की नगदी व गहने लेकर हुए फरार

Sunday, January 23, 2022 | January 23, 2022 Last Updated 2022-01-23T14:04:04Z
    Share

घर में घुसकर चोर 2.75 लाख की नगदी व गहने लेकर हुए फरार

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: बीती रात चोरों ने एक घर में घुसकर कमरे में रखी अलमारी से 2.75 लाख रुपये की नगदी के साथ महिला के गहने लेकर फरार हो गए। 

चोरों के जाने के बाद मकान मालिक ने अपने पड़ोसी एवं अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। 

जनपद रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र के ऐंचौरा गांव निवासी कौशल मिश्रा के घर बीते शनिवार की रात लगभग 12:30 बजे चोर घर में घुस गए। कौशल मिश्रा के अनुसार वे अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक कमरे में सो रहे थे। 

चोरों ने घर में घुसकर अलमारी में रखे ₹2.75 लाख रुपये एवं उनकी पत्नी के जेवर कानों के कुंडल, पाजेब, दो अंगूठी तथा कानों के झाले लेकर फरार हो गए। 

मकान मालिक कौशल मिश्रा ने चोरों को जाने के बाद अपने पड़ोसी एवं परिवार के सदस्यों को बुलाया एवं घटना की जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि चोरों के जाते समय उन्होंने देखा कि चोरों के हाथ में एक तमंचा भी था। कौशल मिश्रा ने बताया कि मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close