घर में सो रहे किसान की गोली मारकर की हत्या, परिजनों ने रिश्तेदार पर लगाया हत्या का आरोप

Notification

×

All labels

All Category

All labels

घर में सो रहे किसान की गोली मारकर की हत्या, परिजनों ने रिश्तेदार पर लगाया हत्या का आरोप

Sunday, January 16, 2022 | January 16, 2022 Last Updated 2022-01-16T10:30:52Z
    Share

घर में सो रहे किसान की गोली मारकर की हत्या, परिजनों ने रिश्तेदार पर लगाया हत्या का आरोप
 नेशनल 24live न्यूज़
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24):: शहजाद नगर थाना क्षेत्र के गांव में किसान घर में बिना दरवाजे वाले कमरे में खाना खाकर सोने चला गया। 

सुबह उठकर परिजनों ने जब देखा तो रक्त रंजित सब वहां कमरे में पड़ा था। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

घटना जनपद रामपुर के शहजाद नगर थाना क्षेत्र की है। जहां झुनईयां गांव निवासी सोरन सिंह(58) बीते शनिवार की रात लगभग 9 बजे खाना खाकर घर के बाहरी हिस्से की ओर बने बिना दरवाजे के कमरे में जाकर सो गया। 

रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने आकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे किसान सोरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

रविवार सुबह जब किसान की बेटी ने वहां जाकर देखा तो वहां किसान सोरन सिंह का रक्त रंजित सब पड़ा था। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

मृतक के परिजनों ने अपने ही रिश्तेदार पर अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close