दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला सहित तीन लोग हुए घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला सहित तीन लोग हुए घायल

Tuesday, January 18, 2022 | January 18, 2022 Last Updated 2022-01-18T12:28:22Z
    Share

दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला सहित तीन लोग हुए घायल

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):: रामपुर शाहाबाद मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। 

हादसे को देख एकत्रित हुई भीड़ ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भेजा। 

घटना बीते सोमवार की रात रामपुर शाहबाद रोड स्थित नंदना गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। 

हादसे में दोनों बाइक सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे में दोनों बाईको को भी काफी नुकसान हो गया। 

रात में रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब हादसे पर पड़ी तो भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों द्वारा घायलों को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close