शाहबाद के गांवों में सपा प्रत्याशी विजय सिंह का पोस्टर द्वारा किया गया जमकर विरोध
शाहबाद: 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं
38 मिलक विधानसभा से समाजवादी और भाजपा पार्टी ने अपने पुराने प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है समाजवादी से विजय सिंह भाजपा से निवर्तमान विधायक राजबाला और बसपा से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सागर मैदान में है
लेकिन क्या जनता इनको स्वीकार करेगी यह तो वक्त बताएगा मजेदार बात यह है कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह का जमकर विरोध हो रहा है
क्षेत्र के ग्राम बैरूआ, ताजपुर बेहटा, धनौरा और कासम नगला गांव में अखिलेश आजम से बैर नहीं विजय सिंह तेरी खैर नहीं लिखे बैनर लगा दिए गए हैं
और साथ ही लिखा है कि विजय सिंह के समर्थक और विजय सिंह का गांव में प्रवेश वर्जित है ऐसे में आसान नहीं है विजय सिंह को चुनाव जीतना
क्योंकि मिलक विधानसभा में मुसलमानों के अलावा दलित वोट निर्णायक होता है इसमें सबसे अधिक जाटव समाज का वोट है जो कि विजय सिंह के प्रत्याशी घोषित होने से नाराज हो गया है
जनपद की पांचों विधानसभा में सबसे अधिक जाटव वोटर केवल मिलक विधानसभा में है ऐसे में जाटव समाज को नाराज कर आसान नहीं है समाजवादी पार्टी को जीतना