कोहरे की चादर में लिपटा रामपुर हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन24):: जनवरी माह मे जहां बे मौसम बरसात के बाद एक दिन मौसम सही रहा, वही आज फिर मौसम ने करवट बदली।
रामपुर को कोहरे की चादर में लपेट लिया। मौसम खराब होने के कारण हाईवे पर वाहन धीरे-धीरे रेंगते नजर आए। इस प्रकार देखा जाए तो जनवरी माह का पूरा महीना ठंडा रहा।
जनवरी माह के दो-तीन दिन के बाद कभी बारिश तो कभी कोहरा से लोगों की जिंदगी की रफ्तार को धीमा कर दिया। अभी दो तीन दिन लगातार बारिश होती रही।
जिसमें कल सोमवार को दिन अच्छा रहा पूरे दिन सुबह से ही धूप निकली तो आज मंगलवार को घना कोहरा छा गया। कोहरे के साथ ठंडी हवा चलने से गलन और बढ़ गई।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर