रामपुर भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने गांवों में भ्रमण कर किया जनसंपर्क, मांगे वोट

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने गांवों में भ्रमण कर किया जनसंपर्क, मांगे वोट

Saturday, January 29, 2022 | January 29, 2022 Last Updated 2022-01-29T15:29:12Z
    Share

रामपुर भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने गांवों में भ्रमण कर किया जनसंपर्क, मांगे वोट

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 24 𝐋𝐢𝐯𝐞 ):: रामपुर शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना उर्फ़ हनी ने आज ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर किया। उन्होंने लोगों से जनसंपर्क कर ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। 

भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना अपने समर्थकों के साथ रामपुर से चलकर मगरमऊ, फतेहपुर होते हुए दनियापुर आए। जहां उन्होंने घर-घर जाकर ग्राम वासियों से जनसंपर्क किया एवं ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की। 

उन्होंने लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से कहा कि वह किसी के बहकावे में न आए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी हर योजनाओं में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close