मतदान कार्मिकों की पोलिंग बूथ पर रात्रि प्रवास में काम आने वाले सामान की व्यवस्था कराने की मांग
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर 𝐍𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 24 𝐋𝐢𝐯𝐞 )::प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में निर्वाचन में लगे कार्मिकों के लिये रात्रि प्रवास के दौरान चारपाई, रजाई- गद्दे आदि की व्यवस्था कराए जाने की मांग की हैं।
शिक्षक संघ का कहना हैं कि इस बार विधानसभा चुनाव न केवल वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर में हो रहा हैं बल्कि शीतलहर भी अपने चरम पर हैं । जिसमें चुनाव वाले दिन और इससे एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान हैं।
मतदान कार्मिकों को पोलिंग बूथों पर एक दिन पहले भारी भरकम सामान के साथ पहुंचना हैं। ठण्ड के मौसम में पोलिंग बूथ पर रात्रि विश्राम के लिये चारपाई, रजाई कंबल, गद्दे होना ज़रूरी है।
संघ ने सभी बूथों पर सभी कार्मिकों के लिये चारपाई, रजाई कंबल, गद्दे आदि की व्यवस्था कराए जाने की मांग की हैं ।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष कैलाश बाबू पटेल , जिला मंत्री आनन्द प्रकाश गुप्ता, अब्दुल अलीम खां , सुरेश सक्सैना , मुस्तफा अली ,रीता सक्सैना, छत्रपाल सिंह यादव, आसिफ अली, आनन्द सिंह भण्डारी आदि रहें