शैलेश पाठक का बिसौली में ब्राह्मण शंखनाद
दर्जनों ग्रामों में हुआ जोरदार स्वागत
ब्राह्मण क्रांति मोर्चा का बिसौली में भाजपा को समर्थन
National 24 Live News
बिसौली बदायूं
ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ शैलेश पाठक का आज बिसौली विधानसभा के दर्जनों ग्रामों में जोरदार स्वागत हुआ इस दौरान बिसौली विधानसभा में ब्राह्मण शंखनाद के साथ भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान डॉ पाठक का जगह जगह जनता ने जोरदार स्वागत करते हुए यह संकल्प लिया के आने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को जिताएंगे।
अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान मंच के जिलाध्यक्ष पंडित देवेश मिश्रा ने यह आहावान किया कि यह तो चुनावी समय है डॉ शैलेश पाठक ने पिछले 1 वर्ष से जनपद के सभी ब्राह्मण संगठनों को एक मंच पर ला दिया है हम सभी संगठन एकजुट होकर हर विधानसभा में अपनी ताकत का एहसास कराते हुए प्रत्याशी का समर्थन करेंगे जिससे हमारे समाज का उत्पीड़न चुनाव जीतने के बाद कोई ना कर सके हमारी एकता ही हमारी ताकत बनेगी डॉ पाठक के हर निर्णय में बदायूं जनपद के प्रत्येक ब्राह्मण संगठन एवं आम ब्राह्मण जन का निर्णय है। उन्होंने कहा डॉक्टर शैलेश पाठक का जहां-जहां कार्यक्रम होगा उनका संगठन हर विधानसभा में अपनी पूरी कमेटी के साथ उनके साथ रहेगा। ब्राह्मण जन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष अमन मयंक शर्मा ने भाजपा को जिताने की अपील करते हुए एकजुटता के साथ रहने का संदेश दिया उन्होंने कहा हमारी एकजुटता ही हमारी ताकत बनेगी अगर समाज एकजुट नहीं होगा तो विपक्षी लोग हमारा विभाजन करा कर हमारा फायदा उठा लेंगे।इस अवसर पर नत्थूलाल शर्मा,गुड्डू पाठक, सोनू पंडित,गणेश पाराशरी,सोमेश मिश्रा,श्रवण शर्मा,अनुभव मिश्रा,ललित भारद्वाज,अवनीश पाठक, अमर नाथ ,राधा रमण पाठक,महेश गुप्ता,जितेंद्र गुप्ता,विपिन गुप्ता राहुल शर्मा जिला मीडिया प्रभारी {अपराध निरोधक} सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट सोनू. शर्मा