हैदर अली उर्फ हमजा मियां ने मिक्की मियां की मौत सड़क हादसे को बताया साजिश के तहत की गई हत्या
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (National 24 Live ) जनपद रामपुर के स्वार विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) से प्रत्याशी हैदर अली उर्फ हमजा मिया ने 1992 में हुई नवाब जुल्फिकार अली खां उर्फ विक्की मियां की मौत पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि उनके दादा की मौत सड़क हादसे से न होकर एक सुनियोजित तरीके से की गई हत्या थी। जिसकी उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है।
आज सोमवार को नूर महल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनके दादा को रोड एक्सीडेंट में मरवाने वालों को बड़ा सियासी लाभ हुआ।
उन्होंने कहा कि अब उसी पैटर्न पर उनकी हत्या की भी साजिश रची जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सपा प्रत्याशी ने 2014 में और 2017 में उनके ऊपर जानलेवा हमला कराया था जिससे बाल-बाल बच गए थे।
सपा प्रत्याशी और उनके लोग अब उन्हें फिर धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वार के आर.ओ भी दबाव में हैं।
जिसकी आयोग से शिकायत की गई है। उन्होंने गृहमंत्री से पैरामिलिट्री फोर्स लगाने की मांग की।