National 24 live
तिरोहे तीन मिसरी शायरी
वोट का महत्व
कीमत जान गए हैं हम अब अपने मतदान की
आओ मिलकर शपथ लें हम अपने मतदान की
सारे जहाँ में जय जय होवे अपने हिन्दुस्तान की
सूरज चमका है भारत में अब नये विकास का
रश्मियां फैली हैं चारों ओर भारत की शान की
तैयारी कर रहे हैं सब इस उत्सव अभियान की
आओ सब मतदान करें दिल में यह चाह लिए
ताक़त हमें देखनी है शत प्रतिशत मतदान की
लाज़ बचाए रखनी है हमें मोदी के बयान की
निर्भय हो मतदान करें हम हर जन को ज्ञान दें
आने वाली है अब तो सुन्दर बेला मतदान की
चलो अलख जगाएं मिल हम इस मतदान की
नहीं जाने देंगे देश को हम गलत हाथों मे अब
रक्षा करेंगे हम इसकी आन बान और शान की
ताक़त दिखा देंगेहम सब को इस मतदान की
--- पंo अनुज शंखधार
9548735384
बदायू उत्तर प्रदेश