ब्रेकिंग न्यूज़
देशहित को सर्वोपरि मानकर मतदान करें किसान : शंखधार
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बैठक में बोलते हुए कहा है
कि वर्तमान समय में कुछ किसानों के ठेकेदारों के द्वारा देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी विशेष के खिलाफ़ एक अभियान चलाया जा रहा है
लेकिन उससे कोई फ़र्क पड़ने बाला नहीं है। देश का छोटा व मध्यम वर्गीय किसान सब कुछ भली भाँति जानता है
और समझ भी गया है कि कुछ किसानों के ठेकेदार अपने निज़ी लाभ के लिए एक पार्टी विशेष के खिलाफ़ अभियान किसके इशारे पर चला रहे हैं।
आज वह ठेकेदार सिर्फ़ इस बात से परेशान हैं कि देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उनके घर पर जाकर उनके आगे अपनी हाज़िरी नहीं लगा रहे हैं।
आज मुझे गर्व है अपने देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर कि वह ऐसे किसानों के ठेकेदारों को महत्व नहीं देते हैं। और इस सरकार से पूर्व में जो भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री रहे हैं
वह लोग उनके घर पर जाकर अपनी हाज़िरी देते रहे हैं इसी कारण ही यह ठेकेदार लोग बौखलाहट में हैं। हम जानना चाहते हैं उन किसानों के ठेकेदारों से कि जिस दिन से उनका संगठन बना था उस दिन उनकी सम्पत्ति कितनी थी
और आज कुल कितनी सम्पत्ति है इस प्रकार की बड़ी तरक़्क़ी अन्य किसानों की क्यों नहीं हुई। अगर वास्तव में आपकी आमदनी इतनी हुई है
तो फ़िर यह फॉर्मूला अन्य किसानों को क्यों नहीं बताया गया जो कि उन सभी किसानों की हालात भी सुधर जाती लेकिन नहीं इन ठेकेदारों का उद्देश्य सिर्फ़ यही है
कि छोटे किसानों को वर्गलाकर अपनी रोटियाँ सेंकते रहें। लेकिन अब छोटा किसान बहकावे में आने बाला नहीं है आज उन छोटे किसानों का सबसे अधिक अनाज़ सरकारी क्रय केन्द्रों पर तौल किया जा रहा है
और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ भी मिल रहा है। इस सरकार से पूर्व सरकारों में अधिकाँश सरकारी क्रय केन्द्रों पर माफ़ियाओं का बोलबाला होता था और वही लोग कब्ज़ा करके बैठ जाते थे
और छोटे किसानों का अनाज़ सरकारी क्रय केन्द्रों पर तौल नहीं होता था। लेकिन आज किसी भी किसान के द्वारा एक फ़ोन करते ही अधिकारी तत्काल मौके पर हाज़िर हो जाते हैं
और किसान की समस्या का निदान कराते हैं। तथा किसानों को प्रतिवर्ष छे हज़ार रुपये भी आर्थिक सहायता के रूप में भी किसान सम्मान निधि के नाम से प्राप्त हो रहे हैं। जिससे छोटा व मध्यम वर्गीय किसान सरकार से ख़ुश है। तथा पूरे विश्व में हमारा भारत देश शिखर पर है
आज हमारे देश के अन्दर बहुत से आधुनिक तकनीक से लैस सेना के शस्त्र भी बनाए जा रहे हैं। देश एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हमें अपने देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर गर्व है इसलिए किसानों ने निर्णय ले लिया है कि अब सिर्फ़ और सिर्फ़ देश हित में ही मतदान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
इस मौके पर डॉ राजीव गंगवार, राजवीर यादव, ब्रहमाशंकर पाण्डेय, वीरेश शर्मा, वीरपाल गंगवार, प्रेमबहादुर गंगवार, पवन गंगवार, इरशाद हुसैन, विमल शर्मा, प्रमोद गुप्ता, लालता प्रसाद राठौर, रामबहादुर भगतजी आदि किसान भाई मौजूद रहेI
दिनांक 02 फ़रवरी 2022
भवदीय
आदेश शंखधार
जिला अध्यक्ष
भारतीय किसान संघ, रामपुर