कांग्रेस का आया उन्नति विधान जनकल्याण घोषणा पत्र किसानों का किया जाएगा कर्जा माफ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कांग्रेस का आया उन्नति विधान जनकल्याण घोषणा पत्र किसानों का किया जाएगा कर्जा माफ

Wednesday, February 9, 2022 | February 09, 2022 Last Updated 2022-02-09T10:30:35Z
    Share


*National 24Live*

, लखनऊ। कल उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान होना है और इससे एक दिन पहले आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है। इसे कांग्रेस ने ‘उन्‍नति विधान जनघोषणा पत्र-2022’ का नाम दिया है। ।

इसे जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने 1 लाख लोगों से बातचीत के बाद घोषणापत्र तैयार किया है। इसमें आमलोग, मजदूर किसान, विशेषज्ञ समेत हर वर्ग के लोग शामिल हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सही मायने में जनघोषणा पत्र है। प्रियंका ने कहा कि इसके जरिये वह बताना चाहती हैं कि जनता की आकांक्षाएं क्‍या हैं और कांग्रेस जनता के लिए क्‍या करेगी। उन्‍होंने कहा, ‘हमने जितने भी घोषणापत्र जारी किए हैं, उसमें दर्ज बातें आम जनता के सुझाव हैं। प्रदेश के लोगों से चर्चा करके ही ये सारे सुझाव आए हैं. हमने अपने घोषणापत्र में यह दर्ज किया है कि हम प्रदेश का विकास कैसे करेंगे।

उन्नति विधान में कांग्रेस ने किए ये वादे
  • किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा, सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर ऐसा होगा।
  • जिन परिवारों को कोरोना की मार सबसे ज्यादा पड़ी उन्हें 25 हजार की मदद करेंगे।
  • 20 लाख नौकरियां देंगे। 12 लाख खाली पदों को भरा जाएगा। इसके साथ 8 लाख नए रोजगार के मौके उपलब्ध कराएंगे।
  • बीमार होने पर लोगों को 10 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा।
  • आवारा पशुओं का नुकसान झेलने वालों को तीन हजार की मदद दी जाएगी। गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी। इसमें 2 रुपए किलो में गोबर खरीदा जाएगा।
  • सफाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा। आउटसोर्सिंग बंद करेंगे।
  • झुग्गी वाली जमीन आपके नाम की जाएगी।
  • महिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग होगी।
  • पूर्व सैनियों के लिए एक विधानपरिषद की सीट
  • पत्रकारों के खिलाफ दायर मुकदमों को खत्म करेंगे।
  • ग्राम प्रधान का वेतन छह हजार महीना और चौकीदारों का वेतन पांच हजार तक बढ़ाया जाएगा।
  • शिक्षकों के खाली दो लाख पदों को भरा जाएगा, एडहॉक शिक्षकों और शिक्षामित्रों का नियमितिकरण किया जाएगा।
  • संस्कृत और ऊर्दू शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे।
  • अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
  • कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close