धोखाधड़ी में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रामपुर,
रामपुर (एन24)::जनपद रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में मकान के नाम पर गलत चेक देकर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
घटना गंज थाना क्षेत्र के सैजनी नानकार गांव की है जहाँ गाँव निवासी असलम अली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया था कि उसने अपना एक मकान बिलासपुर गेट निवासी शबाना को बीस लाख रुपये में बेचा था।
शबाना ने असलम अली को सात लाख रुपये नकद और 13 लाख के चेक देकर बैनामा करा लिया। आरोप है कि असलम अली के द्वारा चेक लगाने पर पता चला कि चेक पर हस्ताक्षर गलत कर दिए हैं।
असलम अली ने जब शबाना से कहा तो उसने दूसरा चेक देने का वादा कर उस चेक को वापस ले लिए। आरोप है कि जब उसने रुपये मांगे तो देने से मना कर दिया और मारपीट करने लगे।
उसके बाद असलम अली ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर पीड़ित असलम अली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गंज पुलिस ने बिलासपुर गेट निवासी शबाना, फुरकान और नई बस्ती निवासी पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मकान के नाम पर रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। मामले की जांच की जा रही है।