मौसम ने फिर बदला अपना मिजाज, हुई झमाझम बारिश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मौसम ने फिर बदला अपना मिजाज, हुई झमाझम बारिश

Wednesday, February 9, 2022 | February 09, 2022 Last Updated 2022-02-09T10:21:52Z
    Share
मौसम ने फिर बदला अपना मिजाज, हुई झमाझम बारिश

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::जनपद रामपुर में आज फिर बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश होने लगी। कल शाम से ही आसमान मे चारों तरफ बादल छाने लगे थे। 

पूरी रात बादल छाए रहे। सुबह दिन निकालते ही बारिश शुरू हो गई। बारिश से लाही और सरसों की कटी फसल में भीगकर खराब होने की आशंका है। 

सब्जी की फसल को भी और नुकसान हो सकता है जिसमें तैयार खड़ी मटर कि फसल को कुछ ज्यादा ही नुकसान होगा। 

इस तरह देखा जाय तो इस बेमौसम होने बाली बारिश से किसानों को अपनी लाही, लेटा व मटर की फसल को खराब होने का डर सता रहा है।

हालांकि मौसम अब सामान्य रहेगा। मौसम विभाग पहले ही बुधवार को बारिश की संभावना जता चुका था। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close