वोटिंग लिस्ट से नाम गायब होने से लोगो में गुस्सा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वोटिंग लिस्ट से नाम गायब होने से लोगो में गुस्सा

Wednesday, February 9, 2022 | February 09, 2022 Last Updated 2022-02-09T08:07:45Z
    Share
वोटिंग लिस्ट से नाम गायब होने से लोगो में गुस्सा

कुछ लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे भाकियू अंबावता जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के पास


कल 10 फरवरी 2022 को प्रथम चरण का मतदान होगा जहां एक और निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्वक सकुशल संपन्न कराने हेतु किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरत रहा है

वहीं दूसरी ओर देखने को मिल रहा है जनपद में कई क्षेत्रों में जैसे मल्लूपुरा, न्याजुपुरा, और खालापार के कुछ मलिन बस्तियों में वोटरों की पर्चियां नहीं पहुंची इस बात को लेकर लोगो मे भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है

वोट डालने के लिए कई बार जागरूकता अभियान चलाया गया बावजूद इसके मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में वोट काटने की शिकायत मिल रही है बताया जा रहा है लोगो को वोटिंग से वंचित किया जा रहा है किसके इशारे पर वोटिंग लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं

 अभी यह कह पाना मुश्किल है भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा है यह जो वोटिंग लिस्ट से लोगों का नाम काटे जाने की शिकायत मिल रही है

इसको तुरंत संज्ञान लेकर निराकरण करें अन्यथा भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं का सैलाब जिला प्रशासन के खिलाफ मैदान में उतरने को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं जिला प्रशासन की होगी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close