भारतीय किसान संघ के 43वे स्थापना दिवस पर होगा किसान परिवार सम्मेलन
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): जनपद रामपुर के तहसील मिलक में भारतीय किसान संघ के 43 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर किसान परिवार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन मिलक के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज निकट मंडी समिति मिलक, जिला रामपुर में दिनांक 6 मार्च 2022 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।
इस अवसर पर जनपद रामपुर के भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री आदेश शंखधार ने सभी किसान भाइयों को परिवार सहित सादर आमंत्रित किया है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में हम सभी को आदरणीय श्री हरबीर सिंह एडवोकेट प्रदेश महामंत्री भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इसलिए उन्होंने भारतीय किसान संघ रामपुर के सभी किसान भाइयों से विनम्र आग्रह कर कहा कि वे समय से सपरिवार पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं इसके लिए हम आपके हृदय से सदा आभारी रहेंगे।