शाहबाद में आग लगने से फटा सिलेंडर:
तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे, घर में रखे 50 हजार रुपये और बाइक जलकर राख
शाहबाद, रामपुर
सोमवार को शाहबाद के परोता गांव में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई, जिससे एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
चीख पुकार सुनकर पहूंचे ग्रामीणों ने तीनों को बचाया। 108 एम्बुलेंस से तीनों को शाहबाद अस्पताल में लाया गया जहां, से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
शाहबाद के परोता गांव की रहने वाली 35 वर्षीय ज्ञानदेवी खाना बना रही थी।
अचानक गैस लीक होने से गैस सिलेंडर में आग लग गई। घटना के समय घर मे मौजूद पति दर्शन सिंह और पुत्र अवनेश ने भागकर ज्ञानदेवी को बचाया। आग ने इतना भयानक रूप धारण कर चुकी थी कि परिवार के तीनों ही लोग आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के गांव के लोग दर्शन के घर पहुंचे। गांव वालों ने ज्ञान देवी, दर्शन और उनके पुत्र अवनीश को बचाया।
ग्राम प्रधान गौरव भी तुरंत दर्शन के घर पहुंचे। वहां इन सभी को निकालने में मदद की। एंबुलेंस 108 को फोन किया। परिजनों ने बताया कि होली के मद्देनजर ज्ञान देवी मामा बना रहे थे। इस दौरान सिलेंडर में आग लग गई देखते ही देखते आग ने इतना भयानक रूप ले लिया और सिलेंडर फट गया ।
गैस सिलेंडर के फटने से हुआ नुकसान।
गैस सिलेंडर में आग लगने से दर्शन सिंह का जानी नुकसान हुआ वहीं माली नुकसान भी बहुत ज्यादा हुआ है ।घर में रखे 50 हज़ार रुपये जलकर राख हो गए। वहीं मकान का लेंटर फट गया दीवारें चटक गई। घर में खड़ी मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई।
पीड़ित दर्शन ने बताया के घर में खाना बन रहा था ।सिलेंडर में एकदम आग लग गई हम सब लोग बचाने के चक्कर में जल गए। गांव के लोग आ गए उन्होंने हमे बचाया। घर का सारा सामान लगभग जल चुका है। भारी जानी व माली नुकसान हुआ है।