बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मना होली का त्योहार
बदायूं/उत्तर प्रदेश
बजीरगंज(एन 24) कतगाँव ःःआखिर दो साल बाद दिखा होली का पहले जैसा उल्लास, जिसमें शहर से लेकर गाँव तक लोगों ने जमकर नाच-गाकर और गुलाल उड़ाकर
होली मनाई।
कोरोना के चलते फीका पड़ा होली का रंग और उत्साह दो साल बाद फिर अपने पुराने अंदाज में होली का उल्लास और रौनक दिखाई दी। जिसमें बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी रंगो के त्योहार की खुशियों में डूबते उतराते नजर आए।
ऐसा ही नजारा कत गाँव में भी देखने को मिला। गाँव में सुवह लगभग 4 बजे होलिका दहन के बाद होलिका स्थल से अग्नि अपने अपने घर ले गए। जहाँ घर पर बलगुरइयों का पूजन करने के बाद से ही बच्चे रंग की तेयारी में मस्त हो गए।
सुबह होते ही पुरुष, महिला एवं बच्चे हाथों में रंग लिये और एक से साथ नजर आए।सभी ग्रामवासियों ने शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाया। दोपहर बाद रंग खेलने के उपरांत लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर और मिठाईयां बा पकवान खा कर बड़े शांति पूर्वक तरीके से होली का मिलन समारोह संपन्न हुआ इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुकेश पाल ने एक दूसरे से गले मिलकर होली के त्योहार को सौहार्द पूर्वक मनाने के लिए खुशी जाहिर की और होली की शुभकामनाएं दी
रिपोर्ट,
राहुल शर्मा
यूपी हेड नेशनल 24 लाइव न्यूज़