शाहबाद में फायरिंग करने के आरोपी गिरफ्तार:

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शाहबाद में फायरिंग करने के आरोपी गिरफ्तार:

Thursday, March 3, 2022 | March 03, 2022 Last Updated 2022-03-04T02:04:33Z
    Share
शाहबाद में फायरिंग करने के आरोपी गिरफ्तार:

जमीनी विवाद में गोली चलने से तीन लोग घायल हो गए थे

शाहबाद के सैफनी थाना क्षेत्र में ज़मीनी विवाद में फायरिंग के बाद फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए थे।

 सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आठ बीघे खेत में खड़ी गन्ने की फसल को काटने और जमीन के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। आराजी सैफनी थाना क्षेत्र के गांव ताज लखनपुर में मौजूद है।

 सद्दीक नगर निवासी राजेंद्र और उसकी बहन अपना कब्जा बताते हैं। छितौनी निवासी गयासुद्दीन अपना कब्जा बताता है, जिसके कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। नौबत फायरिंग पर पहुंच गई। फायरिंग में दलवीर पुत्र वीरेंद्र सिंह और शहीद पुत्र रईस घायल हो गए, जिनको की बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था।

बृहस्पतिवार को सैफनी पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों शहीद पुत्र रईस निवासी ग्राम जटपुरा व गयासुद्दीन पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी ग्राम छितौनी थाना सेफनी जिला रामपुर व अंकुल चौधरी पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सद्दीकनगर थाना सैफनी रामपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close