बांस के पेड़ों में लगी आग, मची अफरा-तफरी
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):जनपद रामपुर के शाहबाद- बिलारी मार्ग पर लक्खी बाग़ में बीते शनिवार को बांस के पेड़ों में आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
जबकि आग से क्षेत्र मे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी पहु़ंची और आग पर काबू पाया।
लक्खी बाग में काफी बांस के पेड़ हैं। बीते शनिवार को दोपहर किन्हीं अज्ञात कारणों से बांस के पेड़ों में आग लग गई। आग की लपटें देखकर अफरा तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने आग लगाने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मौजूद लोगों के अनुसार राह चलते किसी राहगीर ने बीड़ी-या सिगरेट जलाकर माचिस की तीली बांस के पेड़ों की ओर फेंक दी होगी। जिससे बांस के पेड़ों में आग लगी है।