मिलक में गोवंश के अवशेष मिलने पर मचा हड़कंप, कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):कस्वा मिलक मे गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पर पुलिस को दौड़ना पड़ गया।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर जांच के लिए पशु चिकित्सालय भिजवा दिया। वहीं पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया।
घटना जनपद रामपुर की है जहां आज सोमवार को हिंदू संगठनों को दोपहर में क्षेत्र के खाते नगरिया के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी।
जानकारी पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने रोष व्यक्त किया। गोवंशीय अवशेष की खबर सुन पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर जांच के लिए पशु चिकित्सालय भिजवा दिया।
वही पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर अवशेष को कब्जे में लेकर जांच को भेज दिया है। कस्बा इंचार्ज सुरेश चंद्र द्वारा अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।