आवारा कुत्तों से गांव में बढ़ रही दहशत, डेढ़ दर्जन लोगों पर किया हमला
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):गलियों मे
आवारा घूम रहे कुत्तों ने अलग-अलग जगहों पर डेढ़ दर्जन लोगों पर हमला कर लोगों को जख्मी कर दिया। जिन्होंने सीएचसी पहुंचकर एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए।
इस समस्या को लेकर ग्रामीण लगातार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लेकिन अधिकारियों की कान पर जू तक नहीं रेंकती। खूंखार व आवारा कुत्तों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है।
जिसके चलते सीएचसी में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। कुछ वर्ष पूर्व आवार कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
कुत्तों को पकड़ कर सुनसान स्थान पर छोड़ा गया था। आवारा कुत्तों ने हमला एक बालक की जान भी ले ली। इसके कोई ठोस कार्रवाई नही की गई।
आज मंगलवार को आवारा कुत्तों ने हमलाकर जनपद रामपुर के धनौरी पूरब से सचिन,ढौकपुरी टांडा से रईस अहमद,चुन्नावाला से रमेश, बुढानपुर से प्रिंसी, भूवरा से खुशी, लाड़पुर सेमरा से रावेन्द्र,मसवासी से रमेश,मिलक से गुलाम खां, असगर अली, मेहदींनगर से रेशब,नौखरीद से फुरकान,हरनंगला से धर्मपाल,बिजारखाता से अर्जुन,महिनूर,रुमा व अलतास, खौदकला से नैना तथा भोट से मदन को जख्मी कर दिया। सभी जख्मी सीएचसी पहुंच गए।जहां चिकित्सक ने सभी के एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर