गठबंधन नेताओं के साथ सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी मौ आरिफ जौला ने किया नामांकन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गठबंधन नेताओं के साथ सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी मौ आरिफ जौला ने किया नामांकन

Monday, March 21, 2022 | March 21, 2022 Last Updated 2022-03-21T14:20:51Z
    Share
गठबंधन नेताओं के साथ सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी मौ आरिफ जौला ने किया नामांकन

सहारनपुर/ मुजफ्फरनगर

 सपा रालोद गठबंधन के सहारनपुर मंडल से विधान परिषद प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ जौला ने सपा व रालोद के एकजुट नेताओं के साथ आज मुजफ्फरनगर से सहारनपुर कमिश्नर ऑफिस में पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

 मुजफ्फरनगर में सपा कार्यालय पर सुबह से ही सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,रालोद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर पूर्व सांसद कादिर राणा, सपा रालोद विधायक पंकज मलिक,अनिल कुमार चंदन चौहान,राजपाल बालियान सपा नेता सुबोध त्यागी,पूर्व प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बंटी,

 रामनिवास पाल,महबूब जौला, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी,चरथावल चेयरमैन सतेंद्र त्यागी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, रामनिवास पाल,अनिल जैन,डॉ काजी खुर्रम,इमलाक प्रधान व अन्य सपा रालोद पदाधिकारियो के साथ

सहारनपुर पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी मौ आरिफ जौला के नामांकन में थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी,सहारनपुर के वरिष्ठ सपा नेता काज़ी इमरान मसूद,पूर्व मंत्री सरफराज खान,पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप व सैकड़ो सपा रालोद कार्यकर्ताओं के साथ मौ आरिफ जौला ने अपना नामांकन किया।

सपा रालोद गठबंधन एमएलसी प्रत्याशी मौ आरिफ जौला ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास तथा विधान परिषद के मतदाताओं के सम्मान को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा की सत्ता के दबाव में न आकर चुनाव में मतदान करें। आरिफ जौला ने कहा

 की विजयी होने पर विधान परिषद में सहारनपुर मंडल के विकास के लिए आवाज बुलंद करने से पीछे नहीं हटूंगा। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,पूर्व सांसद कादिर राणा, सपा रालोद गठबंधन विधायक अशरफ अली खान, पंकज मलिक, अनिल कुमार, चंदन चौहान,राजपाल बालियान,

 प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक वरिष्ठ सपा नेता काजी इमरान मसूद, पूर्व मंत्री सरफराज खान ने कहा कि निष्पक्ष मतदान कराने की जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग व प्रशासन की है उन्होंने कहा की चुनाव में किसी भी भेदभाव व सत्ता के दबाव में धांधली को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सपा रालोद गठबंधन नेताओं ने कहा कि सहारनपुर मंडल में विधानसभा चुनाव में गठबंधन ने अपना दबदबा साबित किया है विधान परिषद चुनाव में भी सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ जौला बहुमत से चुनाव जीतेंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close