कस्बा बगरैंन निवासी शिक्षक गुल नवी ने क्वालीफाई की अलीगढ़ मुस्लिम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कस्बा बगरैंन निवासी शिक्षक गुल नवी ने क्वालीफाई की अलीगढ़ मुस्लिम

Wednesday, March 30, 2022 | March 30, 2022 Last Updated 2022-03-30T10:30:38Z
    Share
कस्बा बगरैंन निवासी शिक्षक गुल नवी ने क्वालीफाई की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की पीएचडी प्रवेश परीक्षा

बगरैन - कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता।
 कम से कम एक पत्थर तबीयत से तो उछालो यारो।

यह कहना है कस्बा बगरैंन के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक गुल नवी का, इन्होंने हाल ही में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित कानून विषय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई की , मिला पीएचडी में एडमिशन।

बता दें गुल नवी ने एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद भी अपनी दिव्यांगता को कभी भी बाधा नहीं बनने दिया, इन्होंने अपने करियर की शुरुआत सन 2012 में राजनीति शास्त्र विषय में एमए की परीक्षा उत्तीर्ण करके की, सन 2014 में एलएलबी परीक्षा, सन 2019 में एलएलएम परीक्षा एवं सन 2021 में दर्शन शास्त्र विषय में एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की, इनकी उपलब्धि यहीं नहीं रुकीं, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के द्वारा आयोजित

नवंबर 2017 में इन्होंने राजनीति शास्त्र विषय में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की, दिसंबर 2019 में कानून विषय में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की, एवं फरवरी 2022 में कानून विषय में ही नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की,

 और हाल ही में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की, परिवार में खुशियों का माहौल है, यह अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर,अपने परिवारजन, गुरुजन एवं अपने समस्त साथियों को देते हैं।
        वरिष्ठ संवाददाता वेदपाल कठेरिया 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close