पुलिस की मिलीभगत के चलते शहजादनगर क्षेत्र में जमकर चल रहा मिट्टी का अवैध खनन
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): जनपद रामपुर के थाना शहजादनगर क्षेत्र के दनियापुर गांव में काफी समय से खनन माफियाओं के द्वारा जमकर मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है।
ग्रामीणों द्वारा खनन की सूचना पुलिस को देने के बाद भी पुलिस सुध नहीं ले रही है। क्योंकि पुलिस को माफियाओं से प्रतिदिन सुविधा शुल्क वसूला जाता है।
इस प्रकार सरकार को प्रतिमाह लाखों रुपए महीने की राजस्व की हानि होती है। बीते मंगलवार की रात दिनांक 29 मार्च 2022 की रात ग्रामीणों द्वारा मौके पर पकड़ी गई मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के द्वारा यह खुलासा हुआ।
जिसमें माफियाओं के द्वारा यह बात सामने आई कि शहजाद नगर थाना पुलिस एक रात खनन कराने के नाम पर खनन माफियाओं से हजारों रुपए बसुलती है।
इस प्रकार धंधे में पुलिस की भी खूब चांदी कट रही है। इसी के साथ खनन माफिया पुलिस की सह पर खुलेआम अवैध खनन कर मोटी कमाई कर रहे हैं। जिसमें सरकार को प्रतिमा के लाखों रुपए का राजस्व का नुकसान हो रहा है।
ड्यूटी पर मौजूद पुलिस के सामने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली रोड पर फर्राटे से दौड़ती है जिसमें पुलिस आंखें बंद किए बैठी रहती है।