चौधरी छोटू राम महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चौधरी छोटू राम महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

Monday, March 21, 2022 | March 21, 2022 Last Updated 2022-03-21T11:33:53Z
    Share
चौधरी छोटू राम महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ 

मुजफ्फरनगर ( मो सुहैल ) 21 मार्च चौधरी छोटू राम महाविद्यालय मे प्राचार्य डॉ नरेश कुमार मलिक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया गया

I प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में सभी वॉलिंटियर्स को सात दिवसीय शिविर की शुभकामनाएं दी तथा सभी से अनुशासन में रहने की अपील की कार्यक्रम का संचालन द्वितीय यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आईडी शर्मा ने किया जिन्होंने वॉलिंटियर्स को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों से परिचित कराया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर जॉनी कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास से वॉलिंटियर्स को रूबरू कराया

तथा चीफ प्रॉक्टर डॉ मेजर विजय कुमार ढाका जी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र किस तरीके से अपना व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं तथा डॉक्टर ए.के. सिंह, डॉ गिरिराज किशोर ने भी अपने विचार रखें I कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया l आज कार्यक्रम के दूसरे सत्र में वालंटियर में आंशिक श्रमदान किया l

तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के वालंटियर का विशेष योगदान रहा ी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close