पूर्व विधायक कुसाग्र सागर ने कार्यालय पर सुनी जन समस्याए
बिसौली - योगी सरकार के शपथ लेने के वाद सरकार ने कल्याणकारी योजनाओ को लागू करने तथा जनता की समस्याओ के निवारण के लिए कैम्प करने के सक्त निर्देश दिये ,
विसौली पूर्व विधायक कुसाग्र सागर ने विसौली भाजपा कार्यालय पर क्षेत्र से आयी जनता की समस्या को सुना , तथा सम्बंधित अधिकारियो से फोन पर लोगो की समस्याओ का निवारण कराया ,
तथा कहा कि भाजपा सरकार की सभी योजनाओ का पात्रो को लाभ मिलेगा , आप अपनी कोई भी समस्या कार्यालय तथा फोन पर वता सकते है मेरी निधि ही नही आयेगे , बाकी सरकार की सभी जन हित योजनाओ का शत प्रतिशत लाभ मिलेगा , मै प्रत्येक मंगलबार तथा शुक्रवार को विसौली भाजपा कार्यालय तहसील रोड पर मिला करूगा ।
कैम्प कार्यालय पर पूर्व विधायक कुसाग्र सागर मनोज शर्मा ब्लाक प्रमुख ओमकिशन अमर सिंह जिलापंचायत सदस्य विवेक ठाकुर आई टी सेल प्रमुख संदीप चौहान मैजूद रहे ।