हिंदुस्तान मे अदब , तहजीब व शकाफत की तरवीज़ व इशात मे उर्दू का

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हिंदुस्तान मे अदब , तहजीब व शकाफत की तरवीज़ व इशात मे उर्दू का

Wednesday, March 23, 2022 | March 23, 2022 Last Updated 2022-03-23T12:34:57Z
    Share
हिंदुस्तान मे अदब , तहजीब व शकाफत की तरवीज़ व इशात मे उर्दू का किरदार" शीर्षक पर सेमिनार हुआ आयोजित 

गाजियाबाद 23 मार्च राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद नई दिल्ली के सहयोग से एक रोज़ा सेमिनार लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल समिति मुरादनगर के द्वारा "

हिंदुस्तान मे अदब , तहजीब व शकाफत की तरवीज़ व इशात मे उर्दू का किरदार" के उन्वान पर मुफ़ीद ए आम जूनियर हाई स्कूल   नेक्पुर जिला ग़ज़ियाबाद मे आयोजित किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि जनाब फिरोज खान रहे।
सेमिनार मे बोलते हुए उर्दू वक्ता जनाब अब्दुल क़ादिर  ने कहा आलमी सतह पर उर्दू अदब तहजीब व शकाफत की तरवीज़ की बात की जाये

 तो यह तस्लीम किया गया है
 कि उर्दू जैसी मीठी ज़बान कोई दुसरी ज़बान नही है।इस ज़बान को बोलने वाले और लिखने वाले अपने खयालात का इज़्हार जिस अंदाज़ मे करते है,

किसी दुसरी ज़बान मे नज़र नही आता । सेमिनार मे बोलते हुए जनाब अब्दुल मननान  ने कहा की उर्दू ज़बान देश की गंगा जमुनी तहजीब है। उर्दू के रोशन मुस्तकबिल के लिये उर्दू मीडियम इदारो खोलने की अहम ज़रूरत है ।

इदारे क़ायम होने पर ही हम और हमारी नई  नस्ल उर्दू से फ़ैज़याब हो सकतीं है ।सेमिनार मे उर्दू वक्ता जनाब आशिफ हुसैन  ने कौन्शिल का सबसे बड़ा कारनामा यह है

की उसने कंप्यूटर को उर्दू ज़बान को तालीम व तदरीस के साथ जोड़कर मुल्क मे सैकडों मर्क़ज़ क़ायम किये है जो कारगर साबित क़दम रहा है।सेमिनार को खिताब करते हुए जनाब वसीम अहमद ने कहा कि उर्दू की अहमियत से नई नस्ल को ज़्यादा से ज़्यादा रु ब रु कराया जाएं,

जिससे आने वाली  नई नस्ल भी उर्दू को बेहतर तरीके से सीखकर अपना मुसतक़्बिल बना सके रोज़गार पा सके।सेमिनार मे जनाब सत्तार , रिहान खान ,राहत   आदि वक्ताओ ने भी उपरोक्त उन्वान पर अपने अपने खयालातों का इज़्हार किया ।

सेमिनार की सदारत जनाब नूर हसन ने की व निज़ामत आरिफ सहाब ने की ।अन्त मे संस्था के सचिव जनाब अमजद अली ने सभी मेहमानो का शुक्रिया अदा किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close