महिला दिवस पर किडजी न्यू मंडी द्वारा लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि दी गई
मुजफ्फरनगर महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में कोरोना की सुरक्षा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से लेडीज का मनोरंजन करना रहा।इस कार्यक्रम की थीम ब्लू और ग्रीन रही सभी महिलाएं ने ब्लू और ग्रीन ड्रेस पहनी।विद्यालय की कोर्डिनेटर चारु भरद्वाज ने सरस्वती पूजा करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया, सभी महिलाओ का स्वागत किया।
विद्यालय की सेंटर हेड श्रीमती शालिनी जैन ने सभी को संदेश देते हुए बताया कि सबसे पहले 1909 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 से मनाना शुरू किया। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
शिक्षिका सलोनी तथा श्वेता ने कार्य का संचालन किया एवं शिक्षिका अरुणा, वर्षा, दीक्षा तथा तान्या के द्वारा इस कार्यक्रम को सफल पूर्वक पूर्ण करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
महिला दिवस के अवसर पर लता मंगेशकर जी को भी याद किया गया सभी महिलाओं तथा शिक्षिकाओं की द्वारा उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके गीतों को भी याद किया गया। सभी महिलाओं ने गेम्स खेलें और कार्यक्रम का आनंद लिया ।अंत में सभी महिलाओ को उपहार दिए गए।