करखेडी गांव वासी मुख्य रास्ते पर गंद़े पानी तथा बजवजाती किचड से परेशान.
ब्लाक विसौली के करखेडी गांव मे गंदगी का अम्बार , जनता परेशान
बगरैन - सरकार करोडो रुपये खर्च कर स्वच्छ भारत अभियान के तहस हर ग्राम सभा को साफ सुथरा रखने के लिए कार्यक्रम चला रही है शासन प्रशासन खुद सफाई अभियान मे भाग ले रहा है लेकिन ब्लाक बिसौली की ग्राम पंचायत करखेडी की प्रधान श्रीमती राजबेटी यादव पर सरकार के स्वच्छ भारत अभियान का कोई मतलब नही है ,
न ही किसी की कॊई आम परेशानी सुन्ने को तैयार , गावं का मुख्य रास्ता वगरैन परसिया मार्ग गंदा पानी तथा कीचड से तालाव वन गया है जिससे गंदा पानी तथा कीचड जमा होने से गांववालो को निकलने मे बहुत परेशानी का सामना करना पड रहा है, गांव हर जगह गंदगी के ढेर लगे है ,
ग्रामीणो सहित स्कूल जाने वाले बच्चो को इस रास्ते से निकलना दूभर हो रहा है , ग्रामीणो ने बताया कि इस गंदा पानी भराव समस्या के वारे मे कई बार पंचायत ब प्रशासन को अवगत कराने के वाद भी कोई समाधान नही निकला है
ग्राम प्रधान राजबेटी यादव किसी की भी समस्या न सुनती न निदान करती है इससे ग्रामीणो मे पंचायत तथा प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है रास्ते मे कीचड ब गंदगी जमा होने से मच्छर पैदा हो रहे है इससे वीमारी फैल रही है
ग्रामीणो ने जिलाधिकारी महोदय से गावं का मुख्य रास्ता जो बगरैन की तरफ से आता हैं जिस पर जल भराव तथा गंदगी से भरा है साफ सफाई कराने की अपील की है तथा जिम्मेदारो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।