बिजली विभाग ने अपने चेकिंग अभियान में पकड़े गए 16 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई एफ.आई.आर
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):जनपद रामपुर में बिजली चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए आज गुरुवार को एक्टिव हुए बिजली विभाग की टीम ने
दिन निकलते ही डूंगरपुर में ताबड़तोड़ चेकिंग
चेकिंग अभियान में टीम ने 16 लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सुबह के वक्त हुई चेकिंग से हड़कंप मच गया है।
जैसा कि रामपुर में हर माह करीब ढाई करोड़ रुपये की बिजली चोरी होती है। इस पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बिजली विभाग बिजली चोरी रोकने के लिए फिर एक्टिव हो गया है। पिछले दिनों बिजली व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देशों के बीच बिजली चोरी रोकने के भी निर्देश दिए गए थे।
बिजली विभाग की टीमों ने चोरी रोकने के लिए चेकिंग शुरू कर दी है। गुरुवार की सुबह डूंगरपुर क्षेत्र के बिजलीघर के मुहल्लों में सुबह के वक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। तड़के चलाए गए चेकिंग अभियान से खलबली मच गई।
इस दौरान 16 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। अधिशासी अभियंता भीष्म सिंह तोमर के अनुसार बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया कि चुनाव खत्म होने के बाद से लेकर अब तक डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।