इंटर रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न
बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई केंद्र व्यवस्थापक डॉ0नरेश चन्द के अनुसार द्वितीय पाली में इंटर रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 261 में 32परीक्षार्थी अनुपस्थित व 229 परीक्षार्थी उपस्थित व इंटर समाज शास्त्र में पंजीकृत 60 में से 9 अनुपस्थित व 51उपस्थित रहे।
सेक्टर मजिस्ट्रेट अमर सिंह अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नत्थू लाल शर्मा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक ब्रजमोहन की उपस्थिति में परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।
केंद्र पर राजकुमार शर्मा पी0सी0शर्मा प्रवीण मिश्रा अश्वनी शर्मा अरुण सक्सेना ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली।