डीएवी कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय मूर्तिकला व चित्रकला प्रदर्शनी का किया अवलोकन...
मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) डीएवी कॉलेज के चित्रकला विभाग में चल रही तीन दिवसीय मूर्तिकला व चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन जनपद भर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने किया।
चित्र प्रदर्शनी में लगे कलात्मक चित्रों के विषय में कला तत्वों व कला सामग्री के प्रयोग को समझा व जाना।
आज प्रदर्शनी के समापन अवसर पर आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया व विभाग में स्थित लघु संग्रहालय में संग्रहित अनेकों पुरातत्विक मूर्ति शिल्पो की प्रतिकृति द्वारा भारतीय संस्कृति का अवलोकन किया
शिक्षा विभाग से पधारे डॉ सुरेंद्र पाल डॉक्टर , सुविता सिंह व भौतिकी विभाग से पधारे डॉ योगेश कुमार ने कलाकृतियों की भूरी भूरी प्रशंसा की.
उत्तर भारत के जाने-माने कला निदेशक व चित्रकार पंकज शर्मा ने भी चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया व छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उनकी प्रशंसा की।
समापन अवसर पर स्ववित्तपोषित विभाग के प्रभारी डॉ राहुल शर्मा ने समय-समय पर इसी प्रकार के कलात्मक आयोजन करने की बात कही व प्रतिभाग करने वाले समस्त विद्यार्थियों की प्रशंसा की.
इस अवसर पर आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सुघोष आर्य, विभागाध्यक्ष डॉ वेद पाल सिंह शिक्षक डॉ रजनीश गौतम व प्रदर्शनी प्रभारी नीरज मौर्य उपस्थित रहे।