मसवासी के युवक की रामगंगा नदी में डूबकर हुई मौत
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): जनपद रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के मसवासी में रामगंगा नदी में चचेरे और फुफेरे भाइयों को डूबता देख युवक ने नदी में छलांग लगाई। युवक ने अपने दोनों भाइयों को तो बचा लिया लेकिन खुद की डूब कर मौत हो गई।
ग्रामीणों ने नदी में जाल के द्वारा युवक के शव को बाहर निकाला सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
घटना जनपद रामपुर के मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी सतीश (22) पुत्र बाबूराम ठाकुरद्वारा में अपनी बुआ के यहां रहकर एकाउंटिंग की कोचिंग कर रहा था।
सतीश शनिवार की सुबह ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ही शेरपुर पट्टी गांव में अपनी बुआ की ननंद के यहां शादी में गया हुआ था। शादी में खाना खाने के बाद वह अपने चचेरे एवं फूफेरे भाई राहुल एवं सुमित के साथ रामगंगा नदी में नहाने चला गया।
नदी में नहाने के दौरान जब सतीश ने राहुल और सुमित को डूबते देखा तो उसने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। सतीश ने उन दोनों भाइयों को तो बचा लिया लेकिन खुद को गहरे गड्ढे में पहुंचने के बाद नहीं बचा सका।
जिससे उसकी गड्ढे में डूब कर मौत हो गई। डूबने से बचे भाईयों ने घर पहुंच कर सूचना परिजनों को दी। सूचना सुनकर परिजनों मे शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
सूचना सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शब को जाल नदी में डाल कर बाहर निकाला। जैसे ही उसका सब शिकारपुर गांव पहुंचा परिवार सहित गांव में भी मातम सा छा गया परिवार में सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।