मजार व मस्जिद बनाकार किया सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा, हिन्दूजागरण मंच ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मजार व मस्जिद बनाकार किया सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा, हिन्दूजागरण मंच ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thursday, April 28, 2022 | April 28, 2022 Last Updated 2022-04-28T13:58:19Z
    Share
मजार व मस्जिद बनाकार किया सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा, हिन्दूजागरण मंच ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


बदायूं जिले में अलग अलग सरकारी भूमि पर विशेष समुदाय के लोगों ने धार्मिक स्थल बना कर कब्जे किए हैं

जिस का आरोप हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने लगाया है और जिसको लेकर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है।
 बृहस्पतिवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने इकट्ठा होकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

जहां ज्ञापन में हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने कहा की बदायूं दातागंज रोड़ पर तीन किमी के आगे मझिया के पास में पीडब्ल्यूडी विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करके मजार का रूप दे दिया है

 जिससे यात्रायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना हुआ है। वहीं हिंदू जागरण मंच की जिला उपाध्यक्ष पुनीत कुमार शाक्य का आरोप है कि बरेली बदायूं रोड पर बारह पत्थर के पास सरकारी संपत्ति व हाईवे पर अवैध निर्माण कर मजार 
बना दिया गया है

 जिससे यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाओं का संभावना बनी रहती है।
 जिला महामंत्री अरविंद परमार एडवोकेट ने कहा
 उझानी रोड पर भी मजार बनाकर पी डब्लू डी की जमीन पर कब्जा कर लिया गया।

हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष मुकेश वर्मा का कहना है कि श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के पास जियारत के समीप तिराह पर मजार बनाकर प्रत्येक शुक्रवार को कुछ दिनों से सड़क पर नमाज पढ़ी जा रही है जहां पर नमाज पढ़ने के लिए पहले से ही आसपास काफी मस्जिद हैं जिससे आसपास संप्रदायिक तनाव है।


वहीं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से अतिक्रमण हटवा कर कार्यवाही की मांग की है।

प्रमुखता से मौजूद रहे जिला अध्यक्ष मुकेश वर्मा जिला महामंत्री अरविंद परमार एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष पुनीत कुमार शाक्य ज्ञानेश एडवोकेट सत्य प्रकाश दीपक कुमार धर्मेंद्र कुमार मौर्य अजय
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close