रामपुर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार , एक आरोपी मौका पाकर हुआ फरार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार , एक आरोपी मौका पाकर हुआ फरार

Sunday, April 3, 2022 | April 03, 2022 Last Updated 2022-04-03T13:47:12Z
    Share
रामपुर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार , एक आरोपी मौका पाकर हुआ फरार 


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):जनपद के सैफनी क्षेत्र में बीते शनिवार की रात को पुलिस और बदमाशों की भुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। 

जबकि मुठभेड़ एक आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर मोके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार हो रहा है।

आपको बताते चले कि जनपद रामपुर के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाने के सख्त आदेश दिए हैं। 

जिस के चलते शनिवार रात को सैफनी पुलिस मय पुलिस फोर्स के अपराध व अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम मझरा घाट के मूंढापांडे को जाने वाले रास्ते पर टाप-10,एचएस ,जिला बदर व अपराधी की चेकिंग कर रहे थे। 

मूंढापांडे की तरफ से एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस वालों ने रुकने का इशारा किया तो नहीं रुके और मोटर साइकिल को तेज गति से चलाते हुए सैफनी की तरफ को आने वाले रास्ते पर भागने लगे। 

पुलिस ने अपनी सरकारी मोबाईलों से मोटर सवार दोनों व्यक्तियो का पीछा किया। मोटर साइकिल चालक ने मोटर साइकिल को सैफनी की तरफ रामगंगा पुल के बायीं तरफ जंगल के जाने वाले कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास करने लगे। 

अपने आप को पुलिस से घिरता देखकर दोनों बाइक सवार व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

जिसपर पुलिस की जवाबी फायरिंग में थाना प्रभारी ने अपनी सरकारी पिस्टल से फायर किया जिसमें एक आरोपी गुलाम नबी ग्राम ललवारा थाना सैफनी दाहिने टांग मे गोली लगने से घायल हो गया। 

दूसरा आरोपी अंधेरे का फायेदा उठाकर बाइक लेकर भागने मे सफल रहा।घायल ने दूसरे का नाम अरकान पुत्र नन्हे निवासी ग्राम नया ललवारा थाना सैफनी रामपुर बताया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close