डीएवी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा गेस्ट लेक्चर का किया गया आयोजन
मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर के अंग्रेजी विभाग द्वारा गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डा० ललित कुमार, अतिथि डा० अलका बंसल, विभागाध्यक्ष प्रो० विपिन कुमार जैन द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
अतिथि डा० अलका बंसल, विभागाध्यक्षा अंग्रेजी विभाग, एस०डी० कॉलेज, मुजफ्फरनगर द्वारा अंग्रेजी के शब्दों के उच्चारण को सही तरीके से उच्चारित करने के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।
प्राचार्य डा० ललित कुमार ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम आयोजन डा० रुचिता गोयल एवं डा० अनीता ढ़ल के मार्गदर्शन में किया गया। मंच का संचालन एम०ए० द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं साक्षी एवं शिवानी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डा० अंशु बंसल, डा० सलेहा, डा० अर्चना, डा० रुही जावेद एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता किया।