चोरी की एक बाइक के साथ पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): आज शुक्रवार को रामपुर कि बिलासपुर नगर में कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
जनपद रामपुर के बिलासपुर नगर में इस समय बाइक चोर गैंग ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। चोर गैंग रात हो या दिन पल भर में बाइक लेकर फरार हो जाते हैं।
जिसमें इसको लेकर गैंग ने पुलिस की भी नाक में दम कर रखा है। इसी को लेकर आज प्रभारी निरीक्षक को सूचना मिली की बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य बाइक बेचने के लिए जा रहे हैं।
सूचना पर पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने अपने चेकिंग अभियान में बाइक के साथ दो युवकों को दबोच लिया। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक सनी पुत्र केशव प्रसाद निवासी मोहल्ला सोमवार की बाजार एवं अर्जुन पुत्र बबलू निवासी मोहल्ला सिंह कॉलोनी बिलासपुर का चालन कर दिया गया है।
जो कि काफी समय से इस चोरी के अपराध को अंजाम देते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी काफी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक राजकुमार हेड कांस्टेबल ओमपाल सिंह, राहुल गिल आदि लोग मौजूद रहे।