भाजयुमो नेता ने शिक्षकों व बच्चों से किया टीकाकरण कराने का आग्रह
शाहबाद: आज दिनांक 12/04/2022 को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ग्रामीण मण्डल शाहबाद के सोशल मीडिया प्रभारी नारायण हरि शर्मा के द्वारा
सामाजिक न्याय पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर के निर्देश अनुसार पी.डी.जे हाई स्कूल गुजरैला व वीर एकलव्य इंटर कॉलेज टांडा में जाकर सभी छात्र छात्राओं व अध्यापकों को माननीय मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे विश्व के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण हेतु जागरूक किया,
जिन छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने टीकाकरण कर लिया उनका धन्यवाद किया व जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया उन्हें टीकाकरण कराने हेतु आग्रह किया!
भाजयुमो नेता नारायण हरि शर्मा ने कोविड-19 से बचाव के उपाय भी बताएं व सही समय पर कोविड-19 वैक्सीन की डोज लेने को कहा