राजकीय इंटर कालेज बदायूँ पर इंटर गणित इतिहास का मूल्यांकन कार्य पूर्ण
बदायूँ-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर मीडिएट परीक्षा के राजकीय इंटर कालेज बदायूँ मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक सी0पी0सिंह के अनुसार आज इंटर इतिहास,गणित,नागरिक शास्त्र,संस्कृत विषयों का मूल्यांकन समाप्त हो गया
उपनियंत्रक सी0पी0 सिंह जी के अनुसार आज तक 26839 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया
जा चुका हैं शेष मूल्यांकन समय से करा लिया जाएगा।