दिनांक 01-05- 2022 को जनपद रामपुर के नगर मिलक के मोहल्ला शाहूजी नगर में अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान के तत्वावधान में नव मनोनीत पदाधिकारियों के स्वागत एव सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सक्सेना उर्फ आशु भाई एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ० नन्दन प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ गुरपाल सिंह, तथा जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कैलाश यादव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम मे सर्व प्रथम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के आम नागरिक को न्याय दिलाना संगठन की प्राथमिकता है। जिसके लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ नंदन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि मुझे शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा तथा प्रत्येक जिले में संगठन की इकाइयों के गठन कर समाज मे जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ।
इस अवसर सभी पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। जहां पर प्रदेश महासचिव राजेश बाबू सक्सेना, प्रदेश संयुक्त सचिव दिगपाल पटेल जिलाध्यक्ष विनोद प्रकाश सक्सेना, जिला मंत्री मो0 इस्लाम, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राजेश्वरी देवी , दीपमाला रस्तोगी, नीतू आर्य कस्तूरी देवी कृष्णपाल, सुधीर कुमार शर्मा तथा मीडिया से सम्मानित पत्रकार बन्धुओं सहित समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी प्रकोष्ठ वीनू वर्मा व संचालन अनुपम कुमार पटेल ने किया।