दुर्गनगला क्षेत्र में सुचारू नहीं हो सकी विद्युत आपूर्ति, लोग गर्मी से परेशान
National 24
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): जनपद रामपुर में बीते शनिवार की शाम लगभग 7 बजे आई आंधी से गुल हुई बिजली से दुर्गनगला क्षेत्र के विद्युत उप केंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा।
गनीमत यह रही कि हल्की बूंदाबांदी से थोड़ी राहत जरूर महसूस हुई। लेकिन आंधी से हुए लोकल फाल्ट अभी तक ठीक नहीं हो सके।
जैसे कि आपको बताते चलें कि पहले से लोग विद्युत कटौती से ही परेशान हैं। बिजली विभाग किसी न किसी बहाने विद्युत कटौती करता ही रहता है।
उसके बाद इस आंधी से और फाल्ट होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही साथ इस बिजली समस्या से दुर्ग नगला से लेकर शंकरपुर तक के स्थापित उद्योगों पर भी बुरा असर पड़ा है।
बीती शुक्रवार की शाम आई आंधी में बिजली की लाइनो के ऊपर पेड़ों के टूट कर गिरने से और ज्यादा समस्या आ गई।
अभी अभी लगभग 1 बजे उप केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली रविवार शाम तक सुचारू हो पाएगी।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर