भारतीय किसान संघ के जिला सह युवा प्रमुख बने राहुल भारद्वाज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान संघ के जिला सह युवा प्रमुख बने राहुल भारद्वाज

Sunday, May 22, 2022 | May 22, 2022 Last Updated 2022-05-22T10:24:19Z
    Share
भारतीय किसान संघ के जिला सह युवा प्रमुख बने राहुल भारद्वाज 

National 24
22/5/2022
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):पटवाई। भारतीय किसान संघ की एक बैठक ग्राम पटवाई में मुराद अली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

बैठक में किसानों की अनेकों समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में किसानों को नलकूप की बिजली निशुल्क देने का संकल्प किया गया था लेकिन उसे अभी तक पूरा नहीं किया जा रहा है। 
जिसके सम्बन्ध में भारतीय किसान संघ के द्वारा एक ज्ञापन दिनांक 11 मई को पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों से मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित भेजा गया था। लेकिन अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपना संकल्प पूर्ण नहीं किया जा रहा है। 

जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह अति शीघ्र किसानों को नलकूप की बिजली निशुल्क उपल्ब्ध कराने हेतु घोषणा करें। 

आज के इस कार्यक्रम में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई जिसमें ग्राम पटवाई निवासी राहुल भारद्वाज को सर्व सम्मति से भारतीय किसान संघ रामपुर का जिला सह युवा प्रमुख बनाया गया। 
सभी कार्यकर्ताओं द्वारा नव नियुक्त जिला सह युवा प्रमुख का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मथुरा प्रसाद दिवाकर, भूप सिंह लोधी, वीरेश शर्मा, ब्रह्मशंकर पाण्डेय, वीरपाल गंगवार, नरेश पाठक, भोजराम श्रीवास्तव, आदित्य शर्मा, महेश गंगवार, प्रमोद गुप्ता, रामबहादुर भगत, लालता प्रसाद राठौर, डालचन्द्र पाल, ब्रह्मास्वरूप, राजेन्द्र सिंह यादव, रामौतार, लाड़ी शर्मा, राजेश रोही, बाबू अली, नासिर अली, वीरेन्द्र कश्यप, शमशाद अली, मुराद अली, मोहित चौहान, सुबोध शर्मा, ऋषि कुमार शर्मा, जकी अहमद, फारुख अली, अजय कुमार, बाहिद अली, नज़ाकत अली, नबासे अली, शेर सिंह यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close