ब्रेकिंग न्यूज़
खेल मैदान में पानी की टंकी लगवाने का विरोध
बिसौली केंद्र और राज्य सरकार खेल एवं योग को बढ़ावा दे रही है क्रीडा स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है
लेकिन गांव हत्शा में पानी की टंकी लगवाने के लिए ग्राम प्रधान ने खेल मैदान की जगह निश्चित करा दी जबकि गांव में ग्राम समाज की काफी जगह है गांव के युवकों ने जमीन का नक्शा होने के बाद एसडीएम को फोन करके इस संबंध में अवगत कराया है
एसडीएम ने युवाओं से कहा कि खेल मैदान में पानी की टंकी नहीं लगा सकते युवाओं ने यह बात ग्राम प्रधान को बताई लेकिन ग्राम प्रधान मान नहीं रहे हैं बुधवार को फिर से खेल मैदान में टंकी लगाने के लिए नपत करा दी गई
इस जगह को चिन्हित करा दिया गया जिसको लेकर युवाओं में नाराजगी है
युवाओं ने खेल मैदान में टंकी लगने पर धरना प्रदर्शन करने की उप जिलाधिकारी से पानी की टंकी खेल मैदान में ना लगाकर गांव में खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमि में लगवाने की मांग की है
इस मौके पर सुधांशु मिश्रा विपिन कुमार गोपाल मिश्रा आदित्य मिश्रा अनमोल मिश्रा विशाल पाराशरी आशू मिश्रा प्रशांत शंख धार प्रिंस सुमित मिश्रा अरुण हमर आदि मौजूद रहे