बच्चों से भरी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटी ,एक बच्चे की हुई मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बच्चों से भरी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटी ,एक बच्चे की हुई मौत

Tuesday, May 17, 2022 | May 17, 2022 Last Updated 2022-05-17T16:15:26Z
    Share
बच्चों से भरी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटी ,एक बच्चे की हुई मौत


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):जनपद रामपुर के थाना मिलकखानम के ग्राम पिपलिया जट में यह हादसा हुआ जिसमें अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटने से चार वर्षीय अनुप्रीत की मौत हो गई। 

घटना के बाद मौके पर बच्चों की चीख पुकार मच गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है और बस को हिरासत में ले लिया।

जैसा कि आपको बताते चले कि मिलकखानम में डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल है, जिसमें काफी संख्या में आसपास के बच्चे स्कूल जाते हैं। रोजाना की तरह आज 17 मई 2022 मंगलवार की सुबह बस चालक बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रहा था। 

बस चालक ने अपनी बस को डीजल बचाने के चक्कर में शार्ट कट रास्ते पर दौड़ा दिया और पिपलिया जट गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। 

हादसे के बाद बच्चों ने चीख पुकार मचानी शुरू कर दी। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। 

इस दौरान चार वर्षीय अनुप्रीत की हालत बहुत खराब हो गई जिसे अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। रिपोर्ट,
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close