सरकारी संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त कराए प्रशासन अन्यथा करेंगे आन्दोलन : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरकारी संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त कराए प्रशासन अन्यथा करेंगे आन्दोलन : शंखधार

Saturday, May 14, 2022 | May 14, 2022 Last Updated 2022-05-14T10:34:29Z
    Share
सरकारी संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त कराए प्रशासन अन्यथा करेंगे आन्दोलन : शंखधार


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):जनपद रामपुर के तहसील मिलक के अंतर्गत भारतीय किसान संघ, रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधि मण्डल ने तहसीलदार मिलक राकेश सोनी से तहसील मिलक पहुंचकर मुलाक़ात की। 

मुलाक़ात में  ग्राम धर्मपुरा में गाटा संख्या 91 गूल की भूमि, 92 तथा 100 सरकारी रास्ता तथा मोहल्ला असदुल्लापुर मिलक में गाटा संख्या 446 उद्यान विभाग (रामलीला मैदान) की भूमि जिसकी पैमाईश पूर्व में राजस्व विभाग मिलक के द्वारा की जा चुकी है जिसमें कुल भूमि 0.0270 हे. कम पाई गई थी। 

दोनों सरकारी भूमि को अवैध कब्ज़ा मुक्त कराने हेतु अनुरोध किया गया है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि भारतीय किसान संघ के द्वारा काफ़ी समय से नगर मिलक की रामलीला मैदान उद्यान विभाग की सरकारी भूमि तथा ग्राम धर्मपुरा में सरकारी भूमि को ख़ाली कराए जाने हेतु मुहिम चलाई जा रही है। 

लेकिन स्थानीय प्रशासन मिलक किसी के दबाब के चलते इन्हें ख़ाली नहीं करा पा रहा है। जबकि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि यह भूमि वास्तव में कितनी कम है। ऐसे ही ग्राम धर्मपुरा में उपजिलाधिकारी मिलक के सामने ही पैमाईश हुई और अवैध कब्ज़ा करने की शिकायत सही पाई गई। लेकिन उक्त सरकारी भूमि को ख़ाली कराने में मिलक प्रशासन सक्षम दिखाई नहीं दे रहा है। 

क्योंकि उस भूमि पर दबंग किस्म के लोगों का कब्ज़ा है। शायद अगर किसी गरीब और असहाय व्यक्ति का कब्ज़ा होता तो अब तक उसमें बुल्डोजर चलवा दिया गया होता। आज इसके सम्बन्ध में भारतीय किसान संघ के द्वारा एक ज्ञापन दिया गया है जिसमें पांच दिनों के अन्दर 19 मई तक अवैध कब्ज़ा हटाए जाने का अनुरोध किया गया है। 

ऐसा न होने की दशा में 20 मई को तहसील मिलक में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर ब्रह्मस्वरूप गंगवार, लालसिंह, इरशाद हुसैन, याकूब हुसैन, बांकेलाल मौजूद रहे।
रिपोर्ट, 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close