श्रद्धालुओं को ले जा रही बस में लगी आग चार लोगों की जिंदा जलकर मौत कई यात्री झुलसे
जम्मू कश्मीर के कटरा में श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे
श्रद्धालुओं के बस में लगी भीषण आग इस घटना में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग झुलस गए सभी को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पताल के लिए भेजा गया
जानकारी के अनुसार बस में इंजन एरिया से आग लगी आग ने जल्द ही बस पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया इस घटना में 4 व्यक्तियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल.
घायलों को इलाज के लिए कटरा भेजा गया है जिनमें से तीन व्यक्तियों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर विशेष उपचार के लिए जम्मू रेफर किया है
एडीजीपी जम्मू जानकारी देते हुए बताया कि कटरा से जम्मू जा रही स्थानीय बस नंबर जेके 14 -18131 मे कटरा से 15 किलोमीटर दूर खरमल के पास आग लग गई बस में इंजन एरिया से आग लगी जिसने जल्द ही बस को अपनी चपेट मे लिया फिलहाल आगे की कार्यवाही जारी है