किसानों को नलकूप की बिजली निशुल्क देने का संकल्प जल्द ही पूरा करे सरकार : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसानों को नलकूप की बिजली निशुल्क देने का संकल्प जल्द ही पूरा करे सरकार : शंखधार

Wednesday, May 11, 2022 | May 11, 2022 Last Updated 2022-05-11T15:33:17Z
    Share
किसानों को नलकूप की बिजली निशुल्क देने का संकल्प जल्द ही पूरा करे सरकार : शंखधार


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):
रामपुर। आज बुद्धवार को तयशुदा कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसान जिला कचहरी रामपुर में एकत्र हुए और किसानों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन तैयार किया और उसे सिटी मजिस्ट्रेट रामपुर हेमसिंह को सौंपा।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार ने चुनाव से पूर्व अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 (चुनावी घोषणा पत्र) में किसानों को नलकूप की बिजली निशुल्क देने का संकल्प किया था। 

उत्तर प्रदेश के किसानों ने वर्तमान सरकार के संकल्प पत्र 2022 पर पूर्ण विश्वास करते हुए उत्तर प्रदेश के इतिहास में 37 वर्षों के बाद पुनः मार्च 2022 में सरकार की एतिहासिक वापसी कराई परन्तु उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक किसानों को दिए गए अपने वचन का पालन नही किया है। 

और सरकार गठन के बाद विधुत विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी अनियंत्रित होने से बिजली की अघोषित कटौती करने की मनमानी बढ़ती जा रही है जिससे प्रदेश के किसानों व आम जनसमाज में सरकार के नियंत्रण पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है। 

इसलिए किसानों की इन भावनाओं व मांगों को समझ कर भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश ने योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए संकल्प को पूरा करने लिए आज पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों से एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है तथा सरकार द्वारा किए गए वचन को जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध किया है। 

दौरान जिला उपाध्यक्ष डॉ राजीव गंगवार, जिला मंत्री राजवीर यादव, मथुरा प्रसाद दिवाकर, रामवीर सिंह, राजीव चौधरी, वीरपाल गंगवार, भूपसिंह लोधी, मोहन लाल प्रजापति, अजय शर्मा, नासिर हुसैन, जकी अहमद, चंद्रप्रकाश गंगवार, ब्रह्मस्वरूप, लालाराम, याकूब हुसैन, उवैस, इरशाद हुसैन, फरीद अहमद, कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रेमबहादुर, रामबहादुर भगत, अरविन्द गंगवार, मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close