चोरों ने कूमल लगा कर जेवर सहित दो लाख रुपए की चोरी को दिया अंजाम ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चोरों ने कूमल लगा कर जेवर सहित दो लाख रुपए की चोरी को दिया अंजाम ।

Wednesday, May 25, 2022 | May 25, 2022 Last Updated 2022-05-26T02:02:57Z
    Share
चोरों ने कूमल लगा कर जेवर सहित दो लाख रुपए की चोरी को दिया अंजाम ।

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने मजदूर के घर को निशाना बनाकर दो लाख रुपए की चोरी को अंजाम दे दिया। कूमल लगाकर नकदी-जेवर और कपड़े सब कुछ चोर समेटकर ले गए। 

मामला जनपद रामपुर के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरापुर से है। जहाँ गांव निवासी आसेराम अपने बेटे के साथ पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। जबकि बाकी परिवार गांव में रहता है। 

आसेराम के अनुसार दो दिन पहले ही वह अपने चचेरे भाई की शादी में शरीक होने गांव आया था। जोकि मंगलवार रात शादी में शिरकत के बाद वह थककर घर आकर छत पर ही सो गया। 

जबकि उसकी पत्नी शादी वाले घर में ही रुक गई। आरोप है कि रात में चोरों ने पीछे की दीवार में नकब लगा लिया। जब सुबह आसेराम की आंख खुली तो घर में सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए। 

आसेराम ने चाचा के घर से पत्नी को बुलाया। आरोप है कि चोर अलमारी तोड़कर उसमें रखी करीब सवा लाख रुपए की सोने की हसली, मांग टीका समेत चार चीजें, पांच चांदी की चीजें, बीस हजार रुपए नकद और कपड़े चोरी कर ले गए। 

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसेराम के द्वारा कोतवाली मे पुलिस को तहरीर दी गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close