बगरैन के मिनी स्टेडियम अमृत सरोवर तालाव , खेल पार्क का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
भूसा दान ट्राली को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी ने किया रवाना
बगरैऩ - शनिवार को विकास खण्ड बजीरगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगरैन व ग्राम पंचायत गरगईया में अमृत सरोवर अभियान के तहत बन रहे तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब पर मनरेगा के तहत कार्य कर रहे मजदूरों से वार्ता भी की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मजदूरों के लिए तालाब पर पानी व छाया आदि की व्यवस्था रहे। अमृत सरोवर के तहत बन रहे
तालाबों पर और अधिक मजदूर लगाकर तेजी से कार्य करें। तालाबों पर मनरेगा के तहत कार्य कराकर पौधारोपण व सुंदरीकरण कराया जाए,
साथ ही मनरेगा में कार्य कर रहे मजदूरों को भी सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत सरोवर योजना केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।
इन सरोवरों को बहुउद्देशीय स्वरूप में बनाया जाना अति आवश्यक है। मानव जीवन का आधार जल है लेकिन धीरे-धीरे जल स्तर कम होता जा रहा हैं।
जल स्तर को सामान्य बनाए रखने के लिए तालाबों का जीर्णोद्धार अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत कार्य कराया जा रहा हैं, जिससे जनपद के भूगर्भ जल का संरक्षण व संवर्धन हो सके। उसके पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत बगरैन में बन रहे
मिनी स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य देखा , साथ मे स्टेडियम निर्माण मे बाधा विजली की लाइन हटाने के लिए विधुत विभाग के अधिकारियो निर्देश दिया , ग्राम पंचायत गरगईया मे बन रहे खेल पार्क का भी निरीक्षण किया ,
तथा बगरैन कस्बे मे स्थायी गौशाला के लिए किसानो द्वारा भूसा दान ट्राली को हरी झंडी दिखाकर बगरैन गौशाला के लिए रवाना किया , अभी तक इटौआ वरीपुरा कतगांव बगरैन गरगईया पेपल के लोगों ने भूसा दान किया है ,
स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपा रंजन ,मुख्य विकास अधिकारी श्री ऋषिराज , जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ,